समुद्र किनारे बिकनी में खड़ी युवतियों के बीच घाघरा-लूगड़ी पहने पहुंची भारतीय महिला, देखें VIDEO

समुद्र किनारे बिकनी में खड़ी युवतियों के बीच घाघरा-लूगड़ी पहने पहुंची भारतीय महिला, देखें वायरल VIDEO

नई दिल्‍ली, 23 अगस्‍त। आप भले ही दुनिया के किसी भी कोने में हो, मगर कपड़े, भोजन और बोली से आपके देश की संस्कृति और संस्‍कारों का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारत की एक महिला समुद्र किनारे बिकनी पहने खड़ी युवतियों के बीच पारम्पिक परिधान घाघरा-लूगड़ी पहने घूमती नजर आ रही है।

Indian Woman Arrived Wearing A Sari On Sea Beach

यह महिला कौन है? समुद्र किनारा कहां का है? इन सारे सवालों के जवाब तो अभी नहीं मिल पाए हैं, मगर महिला के कपड़ों को देखकर सोशल मीडिया पर इसे उत्‍तर भारत की बताया जा रही है। अधिकांश लोग इसे राजस्‍थान की मान रहे हैं। वीडियो पर लोग दिलचस्‍प कमेंट भी कर रहे हैं। समुद्र किनारा किसी विदेशी धरती का सा रहा है, क्‍योंकि यहां अधिकांश विदेशी पर्यटक ही नजर आ रहे हैं।

ट्विटर पर ऋषिका गुर्जर के हैंडल से यह वीडियो 22 अगस्‍त को अपलोड किया गया है, जिसका कैप्‍शन लिखा है 'अरे काकी कहां पहुंच गई? दो दिन में ही इस वीडियो को अब तक एक लाख से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है। इसे 577 बार रीट्वीट किया गया है। कई यूजर्स ने महिला की तारीफ की कि वह किसी विदेशी लोकेशन की यात्रा करते समय फिटिंग के दबाव के आगे नहीं झुकती और अपनी सुविधा के अनुसार कपड़े पहनती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+