केजरीवाल के खिलाफ सियासी मैदान में उतरेंगे बिन्नी

इन दिनों ऐसा ही कुछ आम आदमी पार्टी के निष्कासित विनोद कुमार बिन्नी के साथ देखा जा रहा है। बिन्नी जिस तरह से अरविंद केजरीवाल को हराने का दावा कर दिया है उससे तो यहीं लगता है कि वो जल्द ही वाराणसी की ओर कूच कर सकते हैं।
कभी आप के प्रमुख नेता रह चुके विनोद कुमार बिन्नी ने केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसलिए उन्होंने बनारस से चुनाव लड़ने की ठान ली है। आम आदमी पार्टी के बागी नेता व लक्ष्मी नगर से विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल को हराने के लिए वह बनारस जाएंगे और पोल-खोल अभियान चलाएंगे।
उन्होंने बनारस से चुनाव लड़ने का अभी फैसला नहीं किया है, लेकिन इतना तय है कि वो 10 अप्रैल को बनारस रवाना हो जाएंगे। आम आदमी पार्टी बिन्नी पर लगातार भाजपा से मिले होने की बात कहती आई है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि बिन्नी जल्द सबको चौंका कर भाजपा का दामन थाम सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications