भाजपा, आप और कांग्रेस से बिन्नी की सिफारिश, किरण बेदी को बनाओ दिल्ली का सीएम

बिन्नी ने कहा कि मैंने भाजपा,आम आदमी पार्टी,कांग्रेस और निर्दलीय विधायकों से साथ आने और किरण बेदी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है क्योंकि वे किसी राजनीतिक दल से जुड़ी हुई नहीं है। किरण बेदी ने भी कहा है कि नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत करने के लिए वह अपनी भूमिका में बदलाव पर विचार करने के लिए तैयार हैं। किरण बेदी ने कहा है कि राजनीतिक ऐंगल से नहीं बल्कि देश सेवा के ऐंगल से ऐसे प्रस्ताव पर विचार करेंगी।
बिन्नी ने कहा कि अगर किरण बेदी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाता है और सरकार चलाने के लिए न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाया जाता है तो मैं भाजपा और आम आदमी पार्टी के गठबंधन का समर्थन करने के लिए तैयार हैं। विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बिन्नी को आम आदमी पार्टी ने बर्खास्त कर दिया था। बिन्नी ने कहा कि अगर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन किरण बेदी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए तैयार होता है तब भी वह गठबंधन का समर्थन करने के लिए तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications