अन्ना के कहने पर बिन्नी ने खत्म किया अनशन

vinod kumar binny
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी के बर्खास्त विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने अपना बेमियादी अनशन खत्म कर दिया है। महज चंद घंटों में बिन्नी ने अपना अनशन खत्म कर दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार को 10 दिनों की मोहलत दे दी है। आप के विधायक बिन्नी ने धरना खत्म करते हुए कहा कि मैंने दिल्ली सरकार को 10 दिन की मोहलत दी है। अनशन खत्म करने के साथ ही बिन्नी ने कहा कि मैंने अन्ना हजारे के कहने पर अपना अनशन खत्म किया है।

बिन्नी ने कहा कि अन्ना ने उनसे आग्रह किया कि दो दिन-चार दिन के अनशन पर बैठने से कोई हल नहीं निकलने वाला है। उन्होंने कहा कि मैं अपना अनशन खत्म कर दूं। उनके कहने पर ही मैंने अपना अनशन खत्म कतिया है। बिन्नी ने अन्ना के साथ-साथ दिल्ली के राज्यपाल नजीब जंग का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने बड़े भाई की तरह मुझे अनशन खत्म करने को कहा था। बिन्नी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अब वो कार्रवाई करेंगे। अपना आंदोलन चलाते रहेंगे।

गौरतलब है कि पार्टी से निकाले जाने के बाद से बिन्नी ने आम आदमी पार्टी की पोल खोल कर रख दी थी। बिन्नी ने केजरीवाल और उनकी सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। बिन्नी ने कहा कि जनता से पूछ कर काम करने वाले अरविंद केजरीवाल को मुझे पार्टी से निकालने से पहले भी जनता की राय जाननी चाहिए थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+