Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UPSC Mains Result 2022 : यूपीएससी ने जारी किया CSE की मुख्‍य परीक्षा का रिजल्‍ट, जानिए DAF II भरने की डेट

यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर रिजल्‍ट की पीडीएफ अपलोड कर दी गई है। अभ्‍यर्थी यहां से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

UPSC Mains Result 2022

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) की मुख्‍य परीक्षा 2022 (UPSC Mains Result 2022) का परिणाम 6 दिसम्‍बर को घोषित कर दिया है। यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर रिजल्‍ट की पीडीएफ अपलोड कर दी गई है। अभ्‍यर्थी यहां से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

यूपीएससी 2022 की मुख्‍य परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद अब आठ दिसम्‍बर से Detailed Application Form-II (DAF-II) उपलब्‍ध होगा। योग्य उम्मीदवारों को 14 दिसंबर, 2022 तक डीएएफ-2 भरकर जमा करवाना होगा। डीएएफ-2 भरने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए यूपीएससी कॉल लेटर मिलेंगे। इंटरव्‍यू के बाद प्रारम्भिक और मुख्‍य परीक्षा समेत फाइनल रिजल्‍ट जारी होगा।

बता दें कि जिन अभ्‍यर्थियों ने यूपीएससी की मुख्‍य लिखित परीक्षा 2022 पास की है। वे ही यूपीएससी इंटरव्‍यू में हिस्‍सा लेंगे। यूपीएससी के अनुसार, योग्य उम्मीदवारों का व्यक्तित्व परीक्षण/साक्षात्कार के लिए 2023 में बुलाया जाएगा। यूपीएससी की वेबसाइट पर यूपीएससी साक्षात्कार 2022 की डेट घोषित की जाएगी।

ऐसे चेक करें UPSC Mains Result 2022

आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर जाएं
होमपेज पर यूपीएससी मेन्स 2022 रिजल्ट पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें
यूपीएससी मेन्स रिजल्ट 2022 रोल नंबर-वाइज पीडीएफ खुल जाएगा
पीडीएफ तक पहुंचें और इसे डाउनलोड करें
भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंटआउट लें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+