होली से पहले ही रंगीन हो गए 'आप' नेता आशुतोष

ashutosh
नयी दिल्ली। चारों ओर होली का खुमार छया हुआ है। बाजार में रंग ही रंग दिखाई दे रहे है। रंग के ये असर आज आम आदमी पार्टी के नेता और चांदनी चौक से आप उम्मीदवार आशुतोष को भी देखना पड़ा। आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष पर दिल्ली के वजीरपुर इलाके में एक सभा के दौरान रंग फेंक दिया गया। एक अंजान शख्स ने उनपर नीला रंग फेंक दिया।

दरअसल चांदनी चौक इलाके से आशुतोष आप के उम्मीदवार है। वो अपने लोकसभा क्षेत्र चांदनी चौक के वजीरपुर इलाके में एक सभा करने गए थे जहां उनकी स्थानीय जनता से तीखी बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि गुस्से से एक शख्स ने उनपर नीला रंग फेंक दिया। इस घटना से बौखलाए आशुतोष सभा को बीच में छोड़कर ही चल दिए।

Did You Know: आशुतोष आईएएस बनना चाहते थे।

वहीं आम आदमी पार्टी ने इस घटना के लिए बीजेपी और कांग्रेस के लोगो को जिम्मेदार ठहराया है। वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब आम आदमी पार्टी के नेताओं पर इस तरह से हमला किया गया हो। इससे पहले आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल और योगेंद्र यादव पर भी इस तरह के हमले किए जा चुके हैं।

Did You Know: आशुतोष दिल्ली आए थे ताकि वो सिविल सर्विस परीक्षा का तैयारी कर सके, लेकिन वो इस दौरान हिन्दी की मशहूर लेखिका मृणाल पांडे के संपर्क में आए और हिन्दी अखबार हिन्दुस्तान से जुड़ गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+