DU-UGC के बीच फंसी ईरानी, सुलझाएंगी विवाद

उन्होंने साफ कहा कि ये जूजीसी और डीयू के बीच का मामला है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष वेद प्रकाश ने मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी से भेंट की। समझा जाता है कि इस विषय पर गतिरोध समाप्त करने के लिए ईरानी ने इसमें हस्तक्षेप किया है।
यूजीसी अध्यक्ष से मुलाकात के बाद ईरानी ने डीयू अधिकारियों के साथ इस विषय को सुलझाने में देरी पर अप्रसन्नता व्यक्त की क्योंकि स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले की प्रक्रिया कल से शुरू हो रही है। गौरतलब है कि यूजीसी ने डीयू और सभी 64 कालेजों को तीन वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के तहत दाखिला लेने का निर्देश दिया था और विवादास्पद चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के तहत नहीं ,जिसे पिछले वर्ष लागू किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications