दिल्ली में फिर से 'उबर कांड', महिला ने टैक्सी ड्राइवर पर लगाया छेड़खानी का आरोप
नयी दिल्ली। ऑनलाइन कैब सर्विस उबर एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। टैक्सी ड्राइवर पर महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक महिला उबर कैब से गुडगांव जा रही थी। रास्ते में ड्राइवर ने कथित तौर पर बलपूर्वक उसे चूमने और उससे छेड़छाड़ करने की कोशिश की।

महिला के घटना के बाद इस बात की शिकायत उबर के प्रतिनिधि से फोन पर की। जिसके बाद कंपनी ने आरोपी ड्राइवर विनोद पर कार्रवाई का आश्वसान दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर महिला से भाई ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। मामला बढ़ता देख कंपनी ने फौरन ड्राइवर को निकाल दियाऔर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
गौरतलब है कि उबर ने हाल ही में आईआईटी स्नातक अमित जैन को भारत में अपने संचालनों के लिए अध्यक्ष नियुक्त करने का ऐलान किया था। आपको बता दें कि पिछले साल दिसंबर में 25 साल की महिला के साथ उबर ड्राइवर द्वारा रेप किए जाने के बाद से इस कैब सेवा पर राष्ट्रीय राजधानी में प्रतिबंध लगा दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications