दिल्ली की जंग, हाल कांग्रेस के दो मंत्रियों,एक एमपी का

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला) दिल्ली विधानसभा की जंग में यूपीए सरकार के दो मंत्री, इनमें से एक अब भाजपा में है, और एक सांसद भी मैदान है। पर पहले बात द्वारका सीट की।

Two Ministers and one MP of yesteryear are also trying their luck

कड़ा मुकाबला

यहां कांग्रेस के प्रत्याशी महाबल मिश्रा को उन्हीं के सहयोगी अनिल शास्त्री के बेटे आदर्श शास्त्री से है। आदर्श ऐपल में एक करोड़ रुपए की नौकरी छोड़ कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। महाबल मिश्रा एक बार पार्षद, तीन बार विधायक और एक बार सांसद रह चुके हैं। लोकसभा चुनाव में उन्हें पश्चिमी दिल्ली से हार का सामना करना पड़ा था। इस सीट पर भाजपा की ओर से प्रद्युम्न राजपूत चुनाव लड़ रहे हैं। पर शास्त्री के लिए द्वारका की लड़ाई आसान नहीं होगी।

कांग्रेस से रूठी अब भाजपा में

उधर, पटेल नगर में कांग्रेस से रूठी कृष्णा दे रही हैं चुनौती। पटेल नगर की 1,54,314 मतदाता वाली सुरक्षित सीट मूल रूप से कांग्रेस की रही है लेकिन पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी की बीना आनंद ने कांग्रेस के राजेश लिलोथिया को हराकर इस पर कब्जा जमा लिया था। इस बार आप ने बीना को टिकट न देकर हजारी लाल चौहान को प्रत्याशी बनाया।वहीं, कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रहीं कृष्णा तीरथ भाजपा के टिकट पर भाग्य आजमा रही हैं। बताते हैं कि कांग्रेस की ओर से पहले उन्हें पटेल नगर से उम्मीदवार बनाए जाने का भरोसा दिलाया गया था लेकिन ऐन वक्त पर लिलोथिया को उम्मीदवार बना दिया गया।

इस फैसले से खफा कृष्णा तीरथ ने भाजपा का दामन थाम लिलोथिया के सामने मोर्चा संभाल लिया है। कृष्णा तीरथ कांग्रेस में एक वरिष्ठ नेता थीं और दिल्ली की सभी एक दर्जन सुरक्षित सीटों पर उनकी खासी पकड़ है। वह एक दलित नेता के रूप में जानी जाती थीं। वे चार बार विधायक बनकर दिल्ली सरकार में मंत्री रहीं।

सदर बाजार में माकन

अब बात सदर बाजार की। दिल्ली विधानसभा चुनाव में सदर बाजार सीट पर सबकी निगाह रहेगी। सदर बाजार को कांग्रेस की परंपरागत सीट के तौर पर पहचान मिली थी लेकिन पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने मामूली अंतर से यह सीट जीती।

कांग्रेस को तो जबर्दस्त हार मिली और वह तीसरे नंबर पर खिसक गई लेकिन इस बार कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन को सदर बाजार से टिकट दी है। अजय माकन के मैदान में आने से इस सीट पर साफ तौर पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की पूरी-पूरी उम्मीद है।

2013 के चुनाव में आम आदमी पार्टी के सोम दत्त ने 796 वोट के अंतर से यह सीट जीती थी। सोम दत्त को 34079 वोट मिले थे और दूसरे नंबर पर बीजेपी के जय प्रकाश रहे, जिन्हें 33283 वोट मिले। 1998 से 2008 तक जीतते रहे कांग्रेस के राजेश जैन तीसरे नंबर पर चले गए। इस बार समीकरण में बदलाव आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+