ट्विटर यूजर्स की राय- पैसे का ना दारु का, ज़ोर चलेगा झाडू का
नई दिल्ली। दिल्ली के विधानसभा चुनावों में अगर किसी पार्टी की सर्वाधिक चर्चा हो रही है तो वह है आम आदमी पार्टी की। जो कि पिछले नवंबर में ही अस्तित्व में आयी और देश की दो कद्दावर पार्टियों को चुनौती दे रही है। जी हां, भले ही भाजपा और कांग्रेस सियासत के पुराने खिलाड़ी हो लेकिन भ्रष्टाचार और कुशासन से छुटकारा पाने के लिए दिल्ली की जनता को एक ही विकल्प नजर आ रहा है। 'आप' ने भले ही अभी शासन नहीं किया हो पर पार्टी नेताओं ने चुनाव जीतने के लिए अपनी ताकत झोंक दी है। सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी युवाओं में इस पार्टी को लेकर एक जोश और उत्साह है और वह एक दूसरे से 'आप' के लिए वोट करने की अपील कर रहे हैं।
'आप' के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घर घर जाकर लोगों से मुलाकात की और विश्वास दिलाया कि अगर वह सत्ता में आये तो जनलोकपाल बिल लाएंगे और व्यवस्था परिवर्तन की शुरूआत करेंगे। एक ट्विटर यूजर का कहना है कि ऐसे समय में जब राजनीतिक पार्टियां शराब और पैसे बांट कर वोट खरीदने की कोशिश करती हैं तो आम आदमी ही है जो कि पैसा और शराब बांट नहीं रही बल्कि पकड़वा रही है।
उम्मीद की जा रही है कि त्रिशंकु विधानसभा परिणाम आने पर 'आप' किसी को भी समर्थन नहीं देगी बल्कि दोबारा चुनाव में भाग लेना चाहेगी। केजरीवाल का दावा है कि अगर दोबारा चुनाव होते हैं तो आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलेगा, फिलहाल उन्हें उम्मीद है कि 'आप' 47 सीटें जीतने में कामयाब रहेगी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में 'आप' की जीत एक नये राजनीतिक युग का आगाज करेगी। अगर पार्टी यहां पर सत्ता में आती है तो अगले एक दशक में हम इसे मुख्य विपक्षी के रूप में संसद में भी देख सकते है क्योंकि 'आप' ने उन मूल्यों के आधार पर जनता में अपनी पैठ बनाई है जो कि आज राजनीतिक परिदृश्य में ढूंढे नहीं मिलते।
देखें क्या कहना है ट्विटर यूजरों का-

अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल को ट्विटर पर युवाओं का समर्थन मिल रहा है, देखें क्या कहना है, जनता का।
दीपक अलीवूर
ट्विटर यूजर दीपक अलीवूर का कहना है कि दिल्ली का चुनाव महाभारत की तरह है, जहां भ्रष्टाचार और सच्चाई की जंग हो रही है।
चिन्मय
मी चिन्मय नाम से बने अकाउंट यूजर का कहना है कि कल अरविंद केजरीवाल के लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा। सरकार भाजपा या आप की बनेगी। कांग्रेस के लिए इन चुनावों में कोई मौका नहीं है।
संस्कृति अग्रवाल
संस्कृति अग्रवाल का कहना है कि भाजपा का कहना है कि कांग्रेस ने लूटा, कांग्रेस का कहना है कि भाजपा ने लूटा। मैं इन दोनों की बातों से सहमत हूं।
अंकु सिक्स
अंकु सिक्स नाम के अकाउंट का उपयोगकर्ता का कहना है कि यह हमारे लोकतंत्र के लिए शर्म की बात है कि हमारी पार्टियां चुनाव जीतने के लिए शराब और पैसे बांट रही हैं।
शैकी डेनियल
शैकी डेनियल नाम के अकाउंट के उपयोगकर्ता का कहना है कि इस दिन का इंतजार हम 2011 से कर रहे हैं।
पारूल बजाज
पारूल बजाज ने अपने अकाउंट पर लिखा है कि आप सही पार्टी का चुनाव करो या फिर बाबुओं को घूस देते रहो।
कपिल
कपिल ने लिखा गया है कि कांग्रेस और भाजपा के ऑफिस में कल से फोन पर फोन आ रहे हैं की AAP वालों ने नाक में दम कर रखा है वह दारू नहीं बांटने दे रहे
प्राड्नी मायेकर
प्राड्नी मायेकर का कहना है कि आप ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को कंपटीटिव इक्जाम बना दिया है।
रिचा भारद्वाज
यह एक सच है कि इस समय भाजपा और कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के खिलाफ एक हो गये हैं।
दिनेश दुबे
दिनेश दुबे का कहना है कि AAP के लिए वोट करें ताकि जब दस साल बाद आपके बच्चे पूछें कि जब देश में परिवर्तन की आंधी चल रही थी तो आप कहां थे? तब आप गर्व से बता सकें कि हम 'आप' के साथ थे।












Click it and Unblock the Notifications