MCD कर्मचारियों के हड़ताल का 8वां दिन: 'कूड़ा-कूड़ा' होने के बाद अब 'जाम' के नाम हुई दिल्ली

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली को 'कूड़ा-कूड़ा' करने के बाद अब MCD कर्मियों ने दिल्ली को 'जाम-जाम' कर दिया है। जी हां सफाइकर्मियों की हड़ताल का आज 8वां दिन है और कर्मचारियों ने विरोध मार्च निकाल कर दिल्ली के साथ ही साथ नोएडा और गाजियाबाद के लोगों को परेशान कर दिया है। बात अगर NH-24 की करें तो कई किलोमीटर तक लंबा जाम लगा हुआ है।

Traffic jam on NH 24 as MCD workers continue protest over non payment of salary dues
सबसे ज्यादा दिक्कत ऑफिस जाने वाले लोगों और अस्पताल जाने वाले मरीजों को हुई है। जाम का असर दिल्ली कोंडली रोड, अक्षरधाम, शात्री नगर और गोकुलपुरी चौक तक यातायात ठप हो गया। इसके साथ ही गाजियाबाद में मोहन नगर से आने वाले और नोएडा में सेक्टर-62 होकर गुजरने वाले लोग परेशान रहे।

आपको बताते चलें कि MCD कर्मचारी चार महीने से वेतन न मिलने को लेकर हड़ताल पर हैं। यह मामला हाईकोर्ट तक भी पहुंच चुका है। मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट में इसकी सुनवाई हुई थी। दिल्ली सरकार ने अदालत में कहा कि उसने सारा फंड एमसीडी को दे दिया है। वहीं तीनों एमसीडी का कहना है कि सरकार के ऊपर अब बी 1600 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि बकाया है।

केजरीवाल बताएंगे हड़ताल खत्म करने का फॉर्मूला

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इस समय बैंगलोर में हैं और उन्होंने ट्वीट कर कहा कि समाधान जल्द हो सकता है। केजरीवाल ने कहा कि तीन बजे वे ऐलान करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+