दिल्ली पुलिस की वर्दी अब होगी कैमरे से लैस

नयी दिल्ली। दिल्ली की सड़कों पर तैनात दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के जवानों की वर्दी पर अब कैमरे लगाए जाएंगे। ये फैसला दिल्ली पुलिस की ओर से किया गया है कि ट्रैफिक पुलिस के जवानों की वर्दी पर विडियो कैमरे लगाए जाएं। इस फैसले के बाद 2 हजार ट्रैफिक पुलिस जवानों की वर्दी पर कैमरा लगाया जाएगा। ये कैमरे सड़क पर टैफिक उल्लधंन से लेकर चालान तक की हर चीज को रिकॉर्ड करेंगे।

delhi police

दरअसल हाल ही में एक मामला सामने आया था, जिसमें टैफिक पुलिस कांस्टेबल ने महिला को ईंट से मारा था, जिसके बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया। महिला ने उस पर आरोप लगाए थे कि कांस्टेबल उससे रिश्वत मांग रहा था। इसी घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने तय किया कि अब पुलिस सड़क पर होने वाले हर ट्रैफिक चालान का विडियो रिकॉर्डिंग करेगी।

घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने 20-35 हजार रुपये कीमत वाले कैमरे ऑर्डर किए है। इस अभियान की शुरुआत में पहले 200 जवानों को कैमरे से लैस किया जाएगा। आपको बता दें कि इससे पहले भी ट्रैफिक पुलिस के पास विडियो कैमरे होते थे, लेकिन उसे लेकर चलान काटना मुश्किल होता था। इतना ही नहीं कैमरे की फुटेज डिलीट करना ट्रैफिक वालों के हाथ में होता था, लेकिन अब पुलिसवाले ऐसा नए कैमरों के साथ नहीं कर पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+