केजरीवाल के मंत्री की गलत मांग नहीं मानी महिला IAS अफसर ने!
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार के स्वास्थ्य और उद्योग मंत्री सतेन्द्र जैन को लेकर दिल्ली में तगड़ा बवाल हो सकता है। जैन को दिल्ली की प्रिंसिपल सेक्रेटरी (उद्योग) शकुंतला गैमिलन ने एक तरह से साफ कर दिया कि वह नियमों को ताक पर नहीं रख सकतीं।

आरोप लगाया
गैमलिन ने जैन पर आरोप लगया है कि वे उन्हें कुछ प्लाटों को लीज होल्ड से फ्रीहोल्ड करने का दबाव डाल रहे हैं। उन्होंने इस बाबत दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग को एक पत्र भी लिखा है।
बवाना-नरेला के प्लाट
मालूम चला है कि जैन ने गैमलिन से बवाना और नरेला के इंडस्ट्रियल प्लाट्स को लीज होल्ड से फ्री होल्ड करने के लिए कहा था। फ्रीहोल्ड करने से प्लाट्स के दाम आसमान छूने लगते हैं।
क्यों की मांग
दरअसल चूंकि लैंड पर दिल्ली सरकार का कोई अधिकार नहीं है इसलिए जैन को गैमलिन से इस तरह के मसले पर दिल्ली सरकार के किसी अफसर से बात भी नहीं करनी चाहिए थी। लीज होल्ड पर जमीन कुछ सालों के लिए दी जाती है। जबकि फ्री होल्ड पर भूमि लगभग अनंत समय की लिए मिल जाती है।
तगड़ा बवाल
बता दें कि गैमलिन को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पिछले दिनों तगड़ा बवाल किया था। उनपर तमाम आरोप भी लगाए थे। दरअसल केजरीवाल नहीं चाहते थे कि गैमलिन को दिल्ली की कार्यकाऱी मुख्य सचिव का पद मिले।
जानकारों का कहना है कि सतेन्द्र जैन को महंगा पड़ सकता है गैमलिन से प्लाट्स को लीज होल्ड से फ्री होल्ड में तब्दील करने का आग्रह। इस मसले पर कांग्रेस और भाजपा दिल्ली सरकार के खिलाफ आंदोलन चला सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications