राम-नाम जपते दिल्ली कांग्रेस के बड़े नेता डा.वालिया
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) एक दौर में दिल्ली के असरदार नेता डा. अशोक वालिया को अब भगवान राम का सहारा है। वे राम की शरण में हैं। उनकी फोटो को देखिए। वे लक्ष्मी नगर सीट से चुनाल कैंपेन के दौरान रान नाम जपते रहते हैं। हां, इन्हें कोई भी देखकर एक बार तो सोचेगा कि इन्होंने भी भाजपा ज्वाइन कर ली। अब लगता है 'जय श्री राम' ही बनाएंगे इनके बिगड़े काम।

मेरे भी राम
डा. वालिया खुद भी कहते हैं कि मैं राम का भक्त हूं। राम तो मेरे भी हैं। आपको बता दें कि लंबे समय तक दिल्ली सरकार में मंत्री रहे वालिया पिछला विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी के विनोद कुमार बिन्नी से अप्रत्याक्षित रूप से हार गए थे। हार के बाद वे नेपथ्य में चले गए थे। बहरहाल एक बार फिर से जमकर कैंपेन कर रहे हैं डा. वालिया। अब यह देखने वाली बात है कि उन्हें कामयाबी मिलती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications