दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ऑफिस में चोरी, कंप्‍यूटर समेत महत्‍वपूर्ण दस्‍तावेज गायब

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ईस्ट विनोद नगर स्थित ऑफिस में गुरुवार रात चोरी हो गई। चोरों ने ताला तोड़कर वारदात को अंजाम देते हुए महत्‍वपूर्ण दस्‍तावेजों को चुरा लिया है।

नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्‍ली की पुलिस का डर चोरों में इतना कम हो गया है कि वो अब वीआईपी लोगों के घरों में भी चोरी करने से नहीं चूकते हैं। दिल्‍ली में चोरों ने अपना अगला निशाना अब दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसौदिया के ऑफिस को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ईस्ट विनोद नगर स्थित ऑफिस में गुरुवार रात चोरी हो गई। चोरों ने ताला तोड़कर वारदात को अंजाम देते हुए महत्‍वपूर्ण दस्‍तावेजों को चुरा लिया है। इस चोरी में चोरों ने लैपटॉप, कंप्यूटर, लेटरहेड समेत अन्‍य चीजों पर अपना हाथ साफ कर दिया। चोर इतने ज्‍यादा शातिर थे कि उन्‍होंने कोई सुबूत न छूटे इसलिए सीसीटीवी की डीवीआर भी साथ लेकर गए। डीवीआर में सीसीटीवी फुटेज का सारा रिकॉर्ड इकट्ठा हो जाता है। दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसौदिया का यह कार्यालय नेशनल हाइवे-24 के किनारे मौजूद है। यह ऑफिस सात कमरों का है और नेशनल हाइवे-24 के किनारे है। माना जा रहा है कि चोरों ने कई महत्‍वपूर्ण दस्‍तावेजों पर अपना हाथ साफ किया है। अभी तक प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस चोरी के पीछे सभी ऐंगल के नजरिए से छानबीन की जा रही है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ऑफिस में चोरी, कंप्‍यूटर समेत महत्‍वपूर्ण दस्‍तावेजों पर चोरों ने हाथ किया साफ
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+