आईफोन के जुनून में बनाया कातिल: मासूम का अपहरण कर हत्या
नयी दिल्ली। किशोरी में अपराध की बढ़ती प्रवृत्ति पुलिस और समाज के लिए चिंता का करण बनती जा रही है। अपने शौक को पूरा करने के लिए ये नाबालिग किसी भी अपराध को अंजाम लेने से गुरेज नहीं करते। कानून का डर खो चुके ये नाबालिग अपराध की दिशा में बेलगाम बढ़ते जा रहे हैं।

दिल्ली के रंजीत नगर इलाके से 6 साल के मासूम के अपहरण और हत्या के मामले में भी कुछ ऐसा खुलासा हुआ है। इस गुत्थी सुलझाने का दावा करने वाली दिल्ली पुलिस की माने तो 17 साल के एक किशोर ने इस घटना को अंजाम दिया है।
इस पूरी साजिश का पर्दाफाश उस वक्त हुआ जब कल शाम नारायणा इलाके के एक पार्क से गणेश नामक बच्चे का शव मिला। उसे रंजीत नगर इलाके में अगवा किया गया था। पुलिस को उस वक्त शक हुआ जब फलविक्रेता के बच्चे को अगवा कर उससे 1.5 लाख रूपये की फिरौती मांगी गई। पुलिस उसी वक्त समझ गई थी कि इसमें किसी ना किसी जान-पहचान वाले का हाथ है। पुलिस के अनुसार आरोपी नाबालिग किशोर आईफोन खरीदना चाहता था और शानदार जिंदगी गुजारना चाह रहा था।
उसे पता था कि गणेश के पिता जिन्होंने हाल ही में आपरेशन के लिए डेढ़ लाख रूपये खर्च किए वो एक बार फिर अपने बच्चे के लिए इतनी रकम का इंतजाम वह कर सकते हैं। इसलिए उसने गमेश को खेलते वक्त अगवा कर लिया। जब पुलिस ने सख्ती के साथ उससे पूछताछ की तो उसने अपराध स्वीकार कर लिया। उसे घटना के मामले में हिरासत में ले लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications