अनशन पर बैठे नायडू को उठा ले गई पुलिस, अस्पताल में भर्ती

telangana
नयी दिल्ली। आंध्र प्रदेश विभाजन के खिलाफ दिल्ली के आंध्र भवन में पिछले पांच दिन से अनशन कर रहे तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को पुलिस जबरन उठाकर ले गई । पुलिस ने नायडू को सैकड़ों समर्थकों के विरोध के बावजूद अनशन स्थल से उठाकर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

आंध्र भवन परिसर में यह नाटकीय घटना की तरह दिल्ली पुलिस के जवान बड़ी संख्या में अनशन स्थल पर पहुंचे और नायडू को सैकड़ों समर्थकों के विरोध के बावजूद अनशन स्थल से राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गई। नायडू को अनशन स्थल से हटाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के पहुंचने पर उनके समर्थकों ने अपने नेता के इर्दगिर्द घेराबंदी कर दी। गुस्साए नायडू समर्थकों ने नारेबाजी की और आंध्र भवन की संपत्ति को नुकसान भी पहुंचाया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने चंद्रबाबू नायडू को अनशन स्थल छोड़ने के लिए मनाने का प्रयास किया, वह जब मान गए तब उन्हें एम्बुलेंस में बिठाया गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चिकित्सकों के दल ने पुलिस और नायडू की पार्टी के सदस्यों से कहा कि अनशकारी तेदेपा नेता को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाना चाहिए।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि दिन के लगभग दो बजे पुलिस की दो कंपनियां अनशन स्थल पर पहुंचीं। नायडू समर्थकों ने पुलिस को रोकने का प्रयास किया लेकिन नायडू स्वयं एम्बुलेंस की ओर बढ़ गए। अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में नायडू को व्हीलचेयर पर बैठने को कहा गया, लेकिन वह चलकर वार्ड में गए। फिलहाल उन्हें अस्पताल के नर्सिग होम में भर्ती किया गया है।

गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने एक सवाल के जवाब में पत्रकारों से कहा था कि आंध्र भवन के अधिकारी यदि अदालत से आदेश लाएं, तब नायडू को अनशन स्थल से हटाने में दिल्ली पुलिस उनकी मदद कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+