सी-वोटर का दावा, दिल्ली दंगल को धुंधली कर देगी आम आदमी पार्टी

delhi assembly election
नयी दिल्ली। विधानसभा चुनाव में बस दो दिन बाकी है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी पार्टियां जोर-शोर से लोगों को लुभाने की आखिरी कोशिश कर रही है। सभी स्टार प्रचारक चुनावी मैदान में है। ऐसे में मतदान से ठीक दो दिन पहले भी दिल्ली विधानसभा चुनाव की तस्वीर धुंधली दिखाई पड़ रही है। ताजा सर्वे के मुताबिक दिल्ली विधानसभा चुनाव ऐतिहासिक होगा। सी-वोटर सर्वे के मुताबिक पिछले 8 महीनों से दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आ रहे ओपीनियन पोलों में कांग्रेस को 26 सीटें, भाजपा को 30 और नयी नवेली आम आदमी पार्टी को 12 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

हलांकि कांग्रेस खुद को इन सर्वेक्षणों से अलग कर चुकी है। जबकि आप ने खुद के कराए पोल में अपनी जीत पक्की बताते हुए खुद को नबंर का ताज दिया है। अपनी अंदरुनी सर्वे में आम आदमी पार्टी ने खुद को 38-50 सीटें मिलने का दावा किया है। आप के मुताबिक मीडिया सरकार द्वारा कराए गए स्टिंग ऑपरेशन के बाद उन्हें फायदा हुआ है और पार्टी का दावा है कि वो इस चुनाव में उन्हें बहुमत मिलेगा। वहीं भाजपा ने अपने अंदरूनी सर्वेक्षण में 33 सीटों पर जीत को पक्का बताया है। पिछले 8 महीनों में अलग-अलग संस्थाओं द्वारा कराए गए सर्वेक्षणों पर नजर डाले तो अप्रैल में टाइम्स नाउ द्वारा कराए गए ओपीनियन पोल में कांग्रेस को 36% वोट, भाजपा को 39% वोट और आप को सिर्फ 8% हासिल हुए थे।

वहीं सितंबर में हिन्दुस्तान-सी फोर सर्वे में कांग्रेस को 34%, भाजपा को 37% जबकि आम आदमी पार्टी 24 फीसदी वोट हासिल हुए थे। वहीं नवंबर में इंडिया टुडे-ओआरजी सर्वे में कांग्रेस को सीट का नुकासन हुआ और 30% सीट हासिल होती दिखाई दी, जबकि भाजपा को 37 फीसदी वहीं आम आदमी पार्टी को सीटों का नुकसान हुआ। ताजा सर्वे के मुताबिक सी वोटर के सर्वे में कांग्रेस का वोट प्रतिशत 30%, भाजपा का 33% और आप का 24% दिखाया गया है। हलांकि अगर ऐसा रहा तो किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है।

ऐसे में 2 अप्रैल से 1 दिसंबर तक कराए गए कुल 14 सर्वे के साझा आंकड़ों को देखे तो दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को 30 सीटें, कांग्रेस को 26 सीटें जबकि आम आदमी पार्टी को 12 सीटें मिलती दिख रही है। ऐसे में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं देखकर कहा जा सकता है कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव को त्रिशुंक बनाकर कांग्रेस और भाजपा के वोट को काटने का काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+