स्वामी ने केजरीवाल को कहा 420, LG से मांगी केस दर्ज करने की इजाजत
नयी दिल्ली। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार की मुहीम छेड़ दी है। स्वामी ने केजरीवाल को न केवल भ्रष्ट बल्कि उन्हें 420 कहा और उप राज्यपाल नजीब जंग से संपर्क करके अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार की रोकथाम कानून के तहत मामला चलाने की इजाजत मांगी है।

स्वामी ने केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए प्राइवेट कंपनियों को गैरकानूनी तरीके से फायदा पहुंचाया। उन्होंने आरोप लगाया मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए केजरीवाल ने अपनी आम आदमी पार्टी को डोनेशन दिलाने में मदद की थी।
नजीब जंग को लिखे पत्र में स्वामी ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ भी मुकदमा करने की अनुमति मांगी है। उपराज्यपाल को लिखे पत्र में स्वामी ने कहा है कि मुख्यमंत्री के तौर पर अपने पहले कार्यकाल के दौरान अरविंद केजरीवाल और उनके वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने एसकेएन एसोसिएट लीमिटेड नामक कंपनी को गैर-कानूनी रूप से फायदा पहुंचाया था। आपको बता दें कि एसकेएन एसोसिएट को इलैक्ट्रॉनिक उत्पाद और एसी के अलावा LPG और CNG वाले उत्पादों को सप्लाई करने के कॉन्ट्रैक्ट दिया गया।
स्वामी ने न केवल केजरीवाल के खिलाफ केस की मांग की है बल्कि सोशल मीडिया पर भी युद्ध छेड़ दिया है। स्वामी ने ट्विटर पर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप एक पाप वाली पार्टी और भारत के लोग जल्द ही उन्हें देंगे श्राप। स्वामी ने केजरीवाल को 420 तक कह डाला। स्वामी ने कहा कि अब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और केजरीवाल दोनों एक साथ जेल में रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications