सोना-चांदी नहीं दिल्ली में चोरी हो रही है स्पर्म

अस्पताल के लैब में चोरी होने से पहले टेक्नीशियन अमित ने लॉक किया था, लेकिन अगली सुबह जब दूसरे टेक्नीशियन परितोष कुमार सरकार ने लैब खोली तो उसे लैब की इन्वेन्टरी में रखे सामानों में कुछ गड़बड़ लगी। बाद में चेक करने पर पाया कि वहां से कई अहम सामान गायब हो चुके थे। जिसके बाद इस की सूचना पुलिस को दी गई।
चोर ना सिर्फ स्पर्म चुकार ले गया बल्कि स्पर्म को रखने वाला सॉलूशन, कृत्रिम गर्भाधान में इस्तेमाल किए जाने वाला कल्चर ऑइल, फर्टिलाइजेशन बॉटल, फ्लशिंग बॉटल, विट्रिफिकेशन वॉर्मिंग मीडिया और स्पर्म फ्रीजिंग मीडिया भी चोरी किया जा चुका था। पुलिस रुपए-पैसे, सोना-चांदी की चोरी के वारदातों को आसानी से सुलझा ले, लेकिन स्पर्म चोरी के मामले को कैसे सुलझाए उसे पता ही नहीं चल रहा हैं। चोरी
का मकसद भी पुलिस पता नहीं कर पाई है कि आखिर स्पर्म चोरी के पीछे चोर का मकसद क्या है। पुलिस को इस पूरे मामले के पीछे शक एक आईवीएफ एक्सपर्ट पर है। राजधानी में यह स्पर्म चोरी की पहली वारदात मानी जा रही है। पुलिस इसे सुलझाने में जुटी हुई है। अस्पताल से स्पर्म की चोरी को संवेदनशील मानते हुए पुलिस अधिकारी इसे गंभीरता से ले रही है। यह भी माना जा रहा है कि मामले की जांच स्पेशल सेल को सौंपी जा सकती है। पुलिस को मामले में एक कॉम्पटीटर स्पर्म बैंक की भूमिका पर संदेह है।












Click it and Unblock the Notifications