राजेंद्र नगर उपचुनाव : Sonam Kapoor ने वोटर्स से की बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील

नई दिल्ली, 23 जून: दिल्ली में राजेंद्र नगर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुके हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने उपचुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा कि अभिनेत्री सोनम कपूर ने एक वीडियो संदेश में मतदाताओं से अपने मताधिकार का उपयोग करने और बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है। बता दें, राजेंद्र नगर निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के लिए 18-19 वर्ष की आयु के 1,899 मतदाताओं समेत कुल 1,64,698 मतदाता पंजीकृत हैं।

'जिला आइकन' के रूप में चुनी गईं सोनम कपूर

'जिला आइकन' के रूप में चुनी गईं सोनम कपूर

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सोनम कपूर को चुनाव अधिकारियों द्वारा 'जिला आइकन' के रूप में चुना गया था। सोनम कपूर की तस्वीरों का इस्तेमाल पोस्टर और सोशल मीडिया पर राजेंद्र नगर के मतदाताओं, खासकर युवाओं तक पहुंचने के लिए किया गया था। सोनम कपूर ने एक वीडियो संदेश में मतदाताओं से अपने मताधिकार का उपयोग करने और बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है। यह वीडियो नई दिल्ली जिले के सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया गया है।

सोनम कपूर ने वीडियो मैसेज में की ये अपील

सोनम कपूर ने वीडियो मैसेज में की ये अपील

वीडियो मैसेज में सोनम कपूर ने कहा, "मैं राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से 23 जून को होने वाले उपचुनाव में अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील करती हूं।"

राजेंद्र नगर सीट पर हो रहे उपचुनाव, किसका पलड़ा भारी ?

राजेंद्र नगर सीट पर हो रहे उपचुनाव, किसका पलड़ा भारी ?

आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा के राज्यसभा के लिए मनोनीत होने के बाद दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर 23 जून को उपचुनाव हो रहे हैं। 20 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। बीजेपी ने राजेश भाटिया को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि आम आदमी पार्टी ने दुर्गेश पाठक और कांग्रेस ने प्रेम लता को मैदान में उतारा है। चुनाव के नतीजे 26 जून को घोषित किए जाएंगे। बता दें, इस सीट पर आम आदमी पार्टी का पलड़ा भारी है। पिछले 2 चुनावों में आम आदमी पार्टी का कब्जा रहा है। 2015 में इस सीट पर आप उम्मीदवार विजेंद्र गर्ग और 2020 में राघव चड्ढा ने जीत दर्ज की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+