सोमनाथ भारती की गंदी बात: मीडिया पर लगाया मोदी से पैसे लेने का आरोप, मांगी माफी

पत्रकार के सवाल पर बिफरे सोमनाथ भारती ने पत्रकार को जवाब देते हुए कहा कि शुक्रवार को पार्टी ने जो आठ वीडियो जारी किए हैं उनको चलाओ। और जाकर खिड़की एक्सटेंशन पर लोगों से पूछिए। सोमनाथ भारती के इस बयान से पूरा राजनीतिक अमला हमलावर हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता विजय गोयल ने कहा कि मीडिया ने आम आदमी पार्टी का काफी कबरेज दी।
आज आम आदमी पार्टी के नेता गलतियों पर गलतियां कर रहे हैं। जिनको मीडिया दिखा रही है। तब ये कहना कि नरेंद्र मोदी ने आपको कितने पैसे दिए, आरोप वो मीडिया पर लगा रहे हैं। इस बयान के बाद जब चारो तरफ उनकी किरकिरी हुई तो सोमनाथ भारती ने माफी मांग ली।
मुझे बदनाम करने की साजिश है
कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने शनिवार को कहा कि उन पर लगे आरोप झूठे हैं और उन्हें बदनाम करने के लिए षडयंत्र रचा जा रहा है। मंत्री ने कहा कि दिल्ली महिला आयोग (डीसीड्ब्ल्यू) द्वारा उनके खिलाफ उठाया गया कदम राजनीति से प्रेरित है। भारती ने कहा, "बरखा सिंह कांग्रेस सदस्य है और वह राजनीति से प्रेरित हो कर काम कर रही हैं।"
दिल्ली के कानून मंत्री मामले की जांच के संबंध में शुक्रवार को महिला आयोग के समक्ष पेश नहीं हो पाए। आयोग ने इसके बाद कहा था वह इस मामले को उप राज्यपाल नजीब जंग के सामने उठाएगा। कानून मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, "मुझ पर लगे सभी आरोप झूठे हैं। यह मुझे बदनाम करने का षडयंत्र है। यह बिल्कुल गलत और अफसोसजनक है।" भारती ने महिला आयोग के बुलावे पर ध्यान नहीं दिया और अपनी जगह अपने वकील को भेज दिया था।












Click it and Unblock the Notifications