अन्ना का साथ छोड़ 'आप' के साथ आयीं मेधा पाटकर

आम आदमी पार्टी ने दिखा दिया है कि साफ सुथरी राजनीति की जा सकती है, हम 'आप' का स्वागत करते हैं और उनका सहयोग करने के लिए तैयार हैं, जो कि जनता के सहयोग से सरकार चला रही है।
मेधा पाटकर के अनुसार आगामी चुनाव के लिए अभियान चलाने से 'आप' को जनता का समर्थन मिलेगा। मुझे लगता है कि पार्टी में वो जोश, जुनून और विजन है, जिसकी जरूरत आज बदलाव लाने के लिए जरूरी है। अत: हम पार्टी को बिना शर्त समर्थन देने के लिए तैयार हैं, मेरे ख्याल से यह भारतीय राजनीति का एक नया दौर है।
गौर हो कि दिल्ली में 'आप' की सफलता पर उन्होने कहा था कि केजरीवाल के अन्ना से अलग हो जाने पर अन्ना को कोई नुकसान नहीं होगा, बल्कि उन्हें जनता का समर्थन मिलता रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications