Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'आप' की शोले: बेटा मत खेल वरना राखी बिड़ला आ जायेगी

Sholay moment in Delhi Assembly: Beta mat khel, nahi to Rakhi Birla aa jaayegi
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। 'गांव में 50-50 कोस दूर जब कोई बच्‍चा रोता है तो मां कहती है..बेटी चुप हो जा वरना गब्‍बर आ जायेगा', फिल्‍म शोले का ये प्रसिद्ध डॉयलॉग तो हर किसी के जुबान पर होगा मगर मंगलवार को इस डॉयलॉग से मिलता-जुलता डॉयलॉग दिल्‍ली विधानसभा में सुनने को मिला। जी हां दिल्‍ली विधानसभा के आखिरी सत्र में जमकर तंज कसे गये, राजनीतिक चुहलबाजी हुई और खेल ही खेल में सीख देने की कोशिश भी की गई।

कई साल में ऐसा पहली बार हुआ जब भाजपा और कांग्रेसी नेताओं की राह एक होती दिखी मगर अफसोस कि ऐसा तब हुआ जब अरविंद केजरीवाल की सरकार की आलोचना की बात आई। आगे की बात करने से पहले आईए आपको शोले फिल्‍म के उस डॉयलॉग के बारे में बता दें जिसका थोड़ा सा बदला हुआ रूप विधानसभा में गूंजा। ओखला के कांग्रेस विधायकआसिफ मोहम्मद खान ने शोले के एक डायलॉग के साथ जोरदार शुरुआत की और उनके निशाने पर महिला एवं बाल विकास मंत्री राखी बिडला थी।

राखी की कार का शीशा एक बच्चे की बॉल से टूट गया था, लेकिन इसे लेकर काफी हंगामा हुआ और तथाकथित रूप से इसे हमला बताया गया। खान ने कहा, "गांव में जब 50-50 कोस दूर जब बच्चा बाहर निकलता है, तो मां कहती है कि बेटा मत खेल, नहीं तो राखी बिडला आ जाएगी।" उनके डायलॉग खत्म करते ही सदन में ठहाका लग गया। मालूम हो कि बीते रविवार को राखी बिड़ला की कार पर हमले को लेकर राजनीतिक बवाल शुरु हो गया है। राखी ने पहले कहा कि उनपर किसी अज्ञात हमलावर ने हमला किया है मगर छानबीन में सामने आया कि किसी लड़के की बॉल उनकी कार पर गिर गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+