भाजपा में शामिल होने के बाद अरविंदर सिंह लवली बोले-कांग्रेस पर शीला दीक्षित बोझ हैं
दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में भाजपा नेता अरविंदर सिंह लवली ने अब दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर निशाना साधा है।
नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में भाजपा नेता अरविंदर सिंह लवली ने अब दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर निशाना साधा है। अरविंदर सिंह ने अब शीला दीक्षित को कांग्रेस पर बोझ बताया है। आपको बताते चलें कि शीला दीक्षित सरकार में ही अरविंदर सिंह लवली शिक्षा और परिवहन मंत्री थे। मंगलवार को अरविंदर सिंह लवली और दिल्ली यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अमित मलिक ने अमित शाह की उपस्थिति में भाजपा में आ गए।

शीला दीक्षित पर हमला बोलते हुए कहा उन्होंने कहा कि उनकी तरह कांग्रेस पर बोझ बनने से अच्छा है कि जवानों के लिए लडने वाली भाजपा में शामिल हो जाएं। अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि शीला दीक्षित पूरी तरह से एमसीडी पोल के चुनाव प्रचार से बाहर हैं और वो पार्टी पर बोझ बन गई हैं।
अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन पर भी हमला बोला और कहा कि वो अपनी सुविधा के हिसाब से काम कर रहे हैं। एक तरफ भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी स्लम में रात गुजार रहे हैं तो वहीं अजय माकन लोधी गार्डेन में अपनी कैंपेन कर वापस घर आ रहे हैं। उनको समझ में होना चाहिए कि वो आखिर क्या कर रहे हैं।
लवली के साथ-साथ कांग्रेस के 10 अन्य नेता भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। साथ ही उन्होंने कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के उस आरोप को भी खारिज कर दिया जिसमें उन्हें अवसरवादी करार दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications