किरण से ज्यादा हसीन हैं शाजिया, जिता देती भाजपा को चुनाव: काटजू

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अब तक सबसे बड़ा विवादास्पद बयान सामने आया है। कभी बॉलीवुड की हॉट और खूबसूरत कटरीना कैफ को देश का राष्ट्रपति बनाने की वकालत करने वाले जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने अब भाजपा की दो महिलाओं नेताओं के बीच खूबसूरती की तुलना कर दी है।

katju-shazia

जस्टिस काटजू ने हाल में भाजपा में शामिल हुई शाजिया इल्मी की खूबसूरती की तारिफ की है। हम ये नहीं कहते कि हुस्न की तारिफ करना गलत हैं, लेकिन जस्टिस काटजू ने भाजपा की सीएम उम्मीदवार किरण बेदी की और शाजिया इल्मी की तुलना उनकी खूबसूरती से की है। काटजू ने शाज़िया की खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा कि वो भाजपा की सीएम उम्मीदवार किरण बेदी से ज्यादा सुंदर हैं।

जस्टिस काटजू ने कहा कि अगर भाजपा शाजिया इल्मी को सीएम कैंडिडेट बनाती तो दिल्ली चुनाव यकीनन जीत जाती। जस्टिस काटजू ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि मेरी राय में शाजिया, किरन से ज्यादा खूबसूरत हैं। मेरा मानना है कि अगर भाजपा शाजिया को सीएम उम्मीदवार बनाती तो वो निश्चित तौर पर चुनाव जीत जाती।

जस्टिस काटजू ने कहा कि मैं यूं तो वोट देने से परहेज करता हूं, लेकिन दिल्ली में शाजिया को वोट देता। उन्होंने ये भी लिखा है कि अगर मैं किसी खूबसूरत महिला की तारीफ कर रहा हूं, तो इसका मतलब ये नहीं कि मैं उससे दुर्व्यवहार कर रहा हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+