शाजिया ने किया चुनाव लड़ने से इंकार, कहा, कहीं से भी नहीं हूं उम्मीदवार
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी की पूर्व सदस्य शाजिया इल्मी ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। शाजिया ने ट्वीट कर इस बात से पर्दा उठा दिया कि वो भाजपा की टिकट पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी।

शाजिया इल्मी ने चुनाव लड़ने की खबरों को खारिज कर दिया है। शाजिया इल्मी ने कहा है कि वह कहीं से भी उम्मीदवार नहीं हैं। दरअसल भाजपा के भीतरखाने से खबर आ रही थी की कल शाजिया भाजपा में शामिल हो सकती है। कहा जा रहा है कि शाजिया भाजपा के टिकट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेगी। लेकिन शाजिया ने ट्वीट कर साफ कर दिया कि वो केजरीवाल के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेगी। हलांकि शाजिया ने भाजपा में शामिल होने की खबरों का खंडन तो नहीं किया।
शाजिया इल्मी ने ट्वीट किया कि वह नई दिल्ली या फिर कहीं से और चुनाव नहीं लड़ रही हैं। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी के साथ वैचारिक मतभेद को लेकर उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।












Click it and Unblock the Notifications