शशि थरूर ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल को बताया उनके घर में कितनी बार गई लाइट?
कांग्रेस के सांसद ने अपने घर में बिजली जाने का दर्द केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल को बताया है।
नई दिल्ली। कांग्रेस के सांसद ने अपने घर में बिजली जाने का दर्द केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल को बताया है।

सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर लिखते हुए शशि थरूर ने पीयूष गोयल से पूछा कि हर बार आप भारत में बिजली की अधिकता की बात करते हैं। पर मैं आपको बताना चाहूंगा कि आज पांच बार मेरे घर में बिजली जा चुकी है।
बिजली का जाना रोज हो रहा है। ये कोई एक दिन की बात नहीं रह गई है। और यह सबकुछ दिल्ली का दिल कहे जाने वाल लुटियंस जोन में हो रहा है।
उन्होंने इसके आगे लिखा कि कम से कम लोगों को उनके बेसिक अधिकार तो मिलने चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications