तहलका सेक्स स्कैंडल: NCW ने पीड़िता के लिए मांगी पुलिस सुरक्षा

वहीं खबर आ रही है कि तरुण तेजपाल के करीबी पीड़िता से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे है। पीड़िता की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने मुंबई पुलिस को कहा कि वह पीड़ित महिला पत्रकार को सुरक्षा उपलब्ध कराए।
पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया है कि तरुण तेजपाल की ओर से उस पर दबाव डाला जा रहा है। लड़की के इस बयान के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने पुलिस से उसे सुरक्षा देने के लिए कहा है। दरअसल अपने बयान में लड़की ने कहा कि तरुण तेजपाल के एक करीबी व्यक्ति ने उसके परिवार से मुलाकात की और उस व्यक्ति ने जानने की कोशिश की है कि मामले में उसका परिवार क्या कानूनी कार्रवाई करने जा रहा है। ऐसे में महिला आयोग ने पीड़िता की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।












Click it and Unblock the Notifications