बदले सुर- केजरीवाल सरकार ने कहा शीला दीक्षित नहीं है भ्रष्टाचारी
नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव से पहले इंडिया अगेंस्ट करप्शन के समय से अरविंद केजरीवाल दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते थे, लेकिन सरकार में आने के बाद केजरीवाल सरकार ने शीला को क्लीन चिट दे दी है। एक सूचना के अधिकार के जवाब में अरविंद केजरीवाल सरकार ने कहा कि शीला के खिलाफ सिर्फ एक शिकायत लुधियाना से की गयी है।
दबे रहें घोटाले- शीला दीक्षित का हाथ केजरीवाल के साथ
लखनऊ के आरटीआई एक्टिविस्ट संजय शर्मा ने बताया कि दिल्ली सरकार ने उनकी आरटीआई के जवाब में कहा है कि दिल्ली की एंटी करप्शन ब्रांच ने कहा कि शीला के खिलाफ भ्रष्टाचार को कोई भी मामला रिकॉर्ड में नहीं है।
गौरतलब है कि दिल्ली चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने कई मंचों पर शीला दीक्षित के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई दस्तावेज जनता के बीच दिखाये थे। लेकिन सरकार में आने के बाद शीला को इस तरह से क्लीन चिट देने के बाद केजरीवाल के खिलाफ आवाज उठने लगी है।













Click it and Unblock the Notifications