साबिर अली करेंगे नकवी पर मुकदमा, क्या भाजपा को पहुंचेगा नुकसान?

जेडीयू के विवादित नेता साबिर अली ने भाजपा से निकाले जाने के बाद पनी नाराजगी जाहिर की और पार्टी के उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी के खिलाफ मुकदमा जायर करने की बात कही। साबिर अली जल्द ही नकवी पर मानहानि का मुकदमा करने वाले है।
पढ़ें- पानीपत के युद्ध और चुनाव 2014 में समानताएं
भाजपा द्वारा 24 घंटे के अंदर साबिर अली की सदस्यता रद्द किये जाने के बाद साबिर ने ये बात कही है। मुकदमे के साथ-साथ अली ने नकवी को बहस के लिए भी चुनौती भी दी। उन्होंने दावा किया कि उन्हें नकवी से ज्यादा जनसमर्थन हासिल है।
उन्होंने कहा कि नकवी की तुलना में ज्यादा मुस्लिम या आम जनता उनके साथ खड़े हैं। गौरतलब है कि मुख्तार अब्बास नकवी ने साबिर अली पर निशाना साधते हुए उन्हें आतंकवादी यासीन भटकल का दोस्त' बताया था और पार्टी में उनके शामिल होने का विरोध किया था। इससे पहले भाजपा ने जनता दल (युनाइटेड) से निष्कासित साबिर अली को पार्टी में शामिल करने के अगले ही दिन बाहर का रास्ता दिखा दिया।
अब सवाल आप से?












Click it and Unblock the Notifications