दिल्ली के बवाना में अरविंद केजरीवाल के सभा में जबरदस्त हंगामा

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सभा में जमकर हंगामा हो गया। केजरीवाल की सभा बवाना इलाके में होने वाली थी। उन्हें वहां जल शोधन संयत्र के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लेना था हंगामा देख केजरीवाल बैरंग वापस लौट लिए। केजरीवाल के साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मौजूद थे।

Chief Minister Arvind Kejriwal
प्राप्त जानकारी के मुताबिक अरविंद केजरीवाल कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। जब सिसोदिया स्टेज पर भाषण दे रहे थे तभी कुछ लोग हाथों पर गंदे पानी की बोतल लेकर केजरीवाल की तरफ बढ़ने लगे। इस दौरान जब उन्हे रोका गया तो वे प्रदर्शन करने लगे।

धीरे-धीरे लोगों की भीड़ बढ़ने लगी और प्रदर्शन उग्र होने लगा। हंगामे के फौरन बाद सीएम केजरीवाल मौके से निकल गए। खास बात यह रही कि जब इस दौरान मीडिया ने उनसे सवाल पूछा तो वह बिना कोई जवाब दिए अपनी कार की तरह तेजी से आगे बढ़ गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+