दिल्ली में फिर रोड रेज: डीटीसी बस चालक की सड़क पर पीट-पीट कर हत्या
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। सिमेंट और कंक्रीट के शहर में रहकर लोगों के दिल पत्थर जैसे हो गये हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण दिल्ली में देखने को मिला। मामूली सी बात पर तीन लोगों ने डीटीसी बस चालक को बुरी तरह मारा-पीटा जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने इस रोड रेज के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। आरोपियों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। मामला मुंडका इलाके का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सड़क पर खड़ी मोटरसाइकिल से डीटीसी बस छू गई।
बस इसी बात से शुरू हूई बहस मारपीट में बदल गई। गुस्साए बाइक सवार ने 40 वर्षीय चालक को इतना पीटा की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद बाइक सवार फरार हो गया। डीटीसी बस कर्मपुरा टर्मिनल से बहादुरगढ़ जा रही थी।












Click it and Unblock the Notifications