केजरीवाल के कैबिनेट में फेरबदल, सिसोदिया को दो प्रमुख विभागों से किया मुक्त
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की कैबिनेट में फेरबदल हो गया है और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पोर्टफोलियो में कोई खास बदलाव नहीं किया है। सुत्रों के अनुसार दिल्ली की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए सिसोदिया अपने पुराने कार्यभार को संभालते रहेंगे।

मनीष सिसोदिया को टूरिज्म डिपार्टमेंट सौंप गया है जो इससे पहले जलमंत्री राजेंद्र गौतम के हाथ में था। साथ ही केजरीवाल सरकार ने मनीष सिसोदिया को राजस्व विभाग और सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार विभाग के कार्यभार से मुक्त किया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर कैलाश गहलोत को राजस्व विभाग और राजेंद्र गौतम को सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार विभाग का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं सूत्रों की कहना है कि सिसोदिया ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके कार्यभार कम न करने को कहा था। सरकार में मनीष सिसोदिया शिक्षा, वित्त और अन्य डिपार्टमेंट का काम संभालते रहेंगे।
सरकार ने ग्रामीण दिल्ली के विकास के लिए योजनाएं बनाई है। गहलोत और गौतम मई माह में दिल्ली सरकार के कैबिनेट का हिस्सा बनें थे। उस दौरान सिसोदिया से कानून, सूचना तकनीकी और प्रशासन सुधार पोर्टफोलियो लेकर गहलोत को सौंपे गए थे।












Click it and Unblock the Notifications