दिल्लीवालों को गर्मी से मिली थोड़ी राहत, आसमान में छाई बदरा
नयी दिल्ली। दिल्लीवालों को चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं से थोड़ी राहत मिल गई हैं। आसमान में बादल छाने से तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। मौसम विभाग की माने तो बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाएंगे। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किए जाने की संभावना जताई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "आसमान में आंशिक रूप से बादल छाएंगे। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।" न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 64 फीसदी आद्र्रता थी। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications