दिल्ली में दोबारा चुनाव के संकेत, भाजपा ने दिया तैयारी करने का निर्देश

delhi assembly election 2013
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को दिल्ली के अपने नवनिर्वाचित विधायकों से कहा कि वे नए सिरे से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। यह जानकारी पार्टी सूत्रों ने दी। सूत्र के मुताबिक, दिल्ली में 70 सदस्यीय विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने अपने विधायकों से कहा कि आप खुद को विधायक नहीं उम्मीदवार मानें।

भाजपा को 31 सीटें मिली हैं। सूत्रों ने बताया कि गडकरी ने कहा कि सदन में बहुमत साबित करने के लिए पार्टी अन्य दलों के विधायकों को अपने खेमे में लाने में रुचि नहीं रख रही है। विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने 28 सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस को केवल आठ सीटें मिली हैं।

दिल्ली में न तो भाजपा और न ही आप सरकार बनाने में रुचि दिखा रही है। वहींआम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सरकार बनाने में समर्थन नहीं देगी।

इससे एक दिन पहले ही केजरीवाल के वरिष्ठ सहयोगी प्रशांत भूषण ने भाजपा को मुद्दों पर आधारित समर्थन देने की बात कही थी। लेकिन मंगलवार को केजरीवाल ने कहा कि न तो किसी से समर्थन लेंगे और न ही सरकार बनाने में किसी को समर्थन देंगे। ऐसा करने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+