भाजपा को बहुमत मिला तो कांग्रेस खत्‍म हो जाएगी: राजनाथ सिंह

Rajnath Singh's speech in BJP's national executive meet, Delhi
नई दिल्‍ली। रामलीला मैदान में हो रही भाजपा की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी परिषद में पार्टी अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि हमने अभी चार राज्‍यों के विधानसभा चुनाव में देखा कि जनता ने हमारी पार्टी का समर्थन किया। तीन राज्‍यों में हमने सरकार बनाई लेकिन दिल्‍ली में स्‍पष्‍ट बहुमत न होने के बावजूद एक बड़ी पार्टी के रूप में उभरे। यह दर्शाता है कि देश कांग्रेस के कुशासन और भ्रष्‍टाचार से पूरी तरह ऊब चुका है। मैं आपको याद दिला देना चाहता हूं कि जब 21वीं सदी की शुरूआत हुई थी तो केंद्र में भाजपा की सरकार थी। अनेक मुश्किलों के बावजूद प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने देश का नेतृत्‍व बेहतर ढंग से किया।

- देश में महंगाई ने मध्‍यमवर्ग की कमर तोड़ दी है। मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं कि कारगिल युद्ध के समय भी देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने महंगाई को छह वर्षों ने नियंत्रित किया।

- मित्रों, कुछ विदेशी ताकतें हमेशा से यही चाहती हैं कि भारत में मजबूत सरकार न बने, कमजोर सरकार बने। कांग्रेस के लोग डरते हैं कि अगर केंद्र में एक बार स्‍पष्‍ट बहुमत से भाजपा की सरकार आ गई तो जिस तरह गुजरात, मध्‍य प्रदेश और छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस के भविष्‍य पर प्रश्‍न चिंह लग गया है वैसे ही देश में भी कांग्रेस का भविष्‍य मुश्किल में आ जाएगा।

- राजनाथ सिंह ने कहा कि महात्‍मा गांधी चाहते थे कि आजादी के बाद कांग्रेस को खत्‍म कर दिया जाए लेकिन कांग्रेस के कुछ स्‍वार्थी नेताओं ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। इन लोगों ने गांधी का नाम तो ले लिया लेकिन उनका काम नहीं किया और अब देश कांग्रेस से मुक्‍त होना चाहता है। अब कांग्रेस हमें सत्‍ता से दूर रखने के सारे प्रयास कर रही है।

- हम भारत के किसानों को कमजोर नहीं होने देंगे, उनके लिए योजनाएं बनाएंगे, जिससे कि उन्‍हें उनकी फसल का सही दाम मिल सके।

- आंतरिक और बाह्य सुरक्षा भारत के लिए चुनौती है, लेकिन यह सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। चीन और पाकिस्‍तान, भारत की सीमाओं में घुसपैठ कर रहे हैं। अब देश इंतजार कर रहा है कि भाजपा की सरकार आये। हमने जिसको देश का नेतृत्‍व करने के लिए पेश किया है, मैं दावे से कहता हूं कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर दुनिया का कोई देश भारत की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकेगा।

- मैं आपको बताना चाहता हूं कि जब पूरी दुनिया भारत के विरोध में थी तब प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के नेतृत्‍व में ही भारत ने परमाणु परीक्षण कर दुनिया को अपनी शक्ति का लोहा मनवा दिया था। राजनाथ सिंह के बताया कि घोषणा पत्र डाक्‍टर मुरली मनोहर जोशी की देखरेख में और विजन डॉक्‍यूमेंट नितिन गडकरी की देखरेख में बनाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+