राजीव रंजन फिर बने प्रेस एसोसिएशन के अध्यक्ष
नई दिल्ली(ब्यूरो) केन्द्र सरकार की तरफ से मान्यता प्राप्त पत्रकारों के संगठन प्रेस एसोसिएशन आफ इंडिया के चुनाव में हिन्दुस्तान टाइम्स से जुड़े रहे राजीव रंजन नाग फिर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। महासचिव पद पर देश के चोटी के खेल पत्रकार हरपाल बेदी जीते। बेदी यूएनआई सामाचर एजेंसी से जुड़े रहे हैं।

दिल्ली के प्रेस क्लब में राजधानी के वरिष्ठ पत्रकारों ने मतदान में भाग लिया और कल ही मतगणना हुई। हालांकि नाग और बेदी के पैनल के सारे सदस्य प्रबंध समिति के लिए चुने नहीं जा सके। उनमें से दो इरा झा और ओ.पी.पाल चुनाव हार गए। प्रबंध समिति के लिए विनीत वाही और श्रीकांत भाटिया भी निर्वाचित हुए। वाही नेशनल हेरल्ड के चीफ रिपोर्टर रहे हैं। भाटिया सिंधी टाइम्स नाम के अखबार के संपादक हैं।
महत्वपूर्ण है कि प्रेस एसोसिएशन आफ इंडिया के पदाधिकारियों के चुनाव हर दो साल में एक बार होते हैं। इसके सदस्य वे हैं,जो संसद से लेकर सरकार के विभिन्न मंत्रालयों की रिपोर्टिंग करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications