दिल्ली एनसीआर में बारिश, बोर्ड परीक्षार्थी परेशान
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। शनिवार को राजधानी और इसके आसपास एनसीआर में चालू हुई तेज बारिश आज भी जारी है। इससे उन बच्चों को को बहुत दिक्कत हो रही है, जिनकी आज से 12वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इन्हें अपने परीक्षा केन्द्रों में पहुंचने में दिक्कत हो रही है।
आज दिल्ली में कामकाज के लिए निकलने वालों को भारी दिक्कत हो रही है। आज भी दिल्ली वाले सुबह सोकर उठे तो तेज बारिश होती देख हैरत में पड़ गए। राजधानी दिल्ली में रविवार की रात से बारिश हो रही है। इसके चलते फिर से ठंड का कहर शुरू होने की आशंका जताई जा रही है।
हालांकि रविवार होने के कारण कल तो राजधानी में वाहन चलाने वालों को कोई दिक्कत नहीं हुई। क्योंकि सड़कें साप्ताहिक अवकाश के कारण खाली थीं।
बारिश दिल्ली के अलावा समूचे एनसीआर में हो रही है। इससे पहले गणतंत्र दिवस पर भी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला था। दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में भी बारिश के कारण तापमान में फिर से गिरावट हुई है।
वहीं, उत्तराखंड और कश्मीर घाटी में भी घने कोहरे ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में बारिश कल भी जारी रह सकती है।













Click it and Unblock the Notifications