राहुल गांधी, मोदी से बेहतर साबित होंगे: लालू प्रसाद यादव

Rahul Gandhi will be better than Modi as PM: Lalu Prasad yadav
पटना। बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री और राष्‍ट्रीय जनता दल के अध्‍यक्ष लालू प्रसाद यादव का कहना है कि कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी से बेहतर साबित होंगे। उनमें प्रधानमंत्री बनने की कई खूबियां हैं। लालू पटना के 10, सकुर्लर रोड स्थित अपनी पत्‍नी के आवास पर अल्‍पसंख्‍यकों के लिए आयोजित भोज में बोल रहे थे। उन्‍होने प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल की तारीफों के कसीदे पढ़े।

उन्होंने कहा, "क्या राहुल पर कभी सांप्रदायिक दंगों को हवा देने या किसी अपराध में उनकी संलिप्तता रही है?" लालू को 'कंस' बताने वाले रामदेव पर प्रहार करते हुए लालू ने अपने अंदाज में कहा, "साधु का वस्त्र पहनकर वह रोज बक-बक करता है, आजकल वह मोदी का गुरु बना हुआ है।" उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आज जरूरत है कि सच्चे साधु और रामदेव जैसे नकली साधु के बीच फर्क किया जाए। लालू के अनुसार रामदेव का भी वहीं हाल होगा जो कि आसाराम बापू का हुआ है।

राजद प्रमुख ने अगले लोकसभा चुनाव के लिए जनसभा और लाउडस्पीकर बजाने के बजाय 'कानों कान' प्रचार करने पर बल दिया और कहा कि इस अभियान के तहत वह घर-घर जाएंगे। उन्होंने कहा कि 23 फरवरी को पटना में आयोजित होने वाली राजद की रैली रद्द कर दी गई है। उन्होंने दावा किया कि अगले लोकसभा चुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास कोई मुद्दा नहीं है, मुख्य मुकाबला राजद-कांग्रेस-लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) गठबंधन और भाजपा के बीच होगा।

चारा घोटाले मामले में आरोपी लालू इस लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे लेकिन उनकी पार्टी कांग्रेस को समर्थन दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+