मतदान के लिए आधे घंटे लाइन में खड़े रहे राहुल गांधी

केजरीवाल ने विश्वास जाहिर किया है कि जनता उन्हें जरूर समर्थन देगी क्योंकि वह अब कांग्रेस और भाजपा जैसी पार्टियों के भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है। केजरीवाल और भाजपा की तरफ से दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी हर्षवर्द्धन ने आज सुबह ही वोट डाला और लोगों से अपील की है कि वह बड़ी संख्या में घर से निकल कर मतदान करें। एक अनुमान के मुताबिक दिल्ली में करीब एक करोड़ 19 लाख मतदाता हैं जबकि 810 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
शीला दीक्षित ने मतदान के बाद कहा कि कांग्रेस ने पूरे आत्मविश्वास से विधानसभा चुनाव लड़ा है। उनसे से यह पूछे जाने पर क्या उन्हें चुनाव को लेकर घबराहट हो रही है, उन्होंने कहा, "बिल्कुल नहीं।" पिछले तीन चुनाव में जीत हासिल कर लगातार सत्ता में रहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी ने दिल्ली के विकास के लिए लगातार काम किया है। उन्होंने कहा, "यहां निरंतर और समावेशी विकास हुआ है। विपक्ष भ्रष्टाचार को लेकर जब तब टिप्पणी करता रहा है, लेकिन सब झूठ है।" वहीं हर्षवर्द्धन का कहना है कि भाजपा, आप और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों से आगे है।












Click it and Unblock the Notifications