झुग्गियों से पहले मेरे शरीर के ऊपर से गुजरेगा बुलडोजर: राहुल गांधी
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विधानसभा के चुनाव नजदीक आ रहे हैं, तो कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर से दिल्ली की राजनीति में प्रवेश करने लगे है। लोगों के बीच पहुंचकर राहुल अपनी पार्टी के लिए जनाधार जुटा रहे है।

साउथ दिल्ली के रंगपुरी इलाके में झुग्गियां गिराने का विरोध करने पहुंचे राहुल गांधी बेहद आक्रामक दिखे। उन्होंने कहा कि जिस भी सरकार को यहांआए। ललकारते हुए राहुल ने कहा कि अगर कोई बुलडोजर चलेगा, तो पहले मेरे शरीर के ऊपर से निकलेगा।
आपको बता दें कि राहुल वन विभाग द्वारा सैकड़ों झुग्गियां गिराने का विरोध करने रंगपुरी पहुंचे थे। उन्होंने बेबस लोगों से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनका घर वो टूटने नहीं देंगे राहुल ने कहा कि ठंड का समय है। जाड़ा पड़ा हुआ है और गरीब लोगों को अपने घर से उठाकर बाहर फेंका जा रहा है।
उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर गरीबों के झोपड़ियो पर बुलडोजर चलता है तो बुलडोजर को पहले मेरे ऊपर से निकलेगा होगा। गौरतलब है कि कांग्रेस ने बुधवार को भी झुग्गियां गिराने का विरोध किया था। पूर्व सांसद सज्जन कुमार के नेतृत्व में झुग्गीवासियों ने राजनिवास पर प्रदर्शन भी किया।












Click it and Unblock the Notifications