राहुल ने मोदी सरकार को दिया '10 में से 0' नंबर, कहा कर रहे है है बदले की राजनीति
अमेठी। केंद्र की मोदी सरकार को सत्ता में आए 1 साल होने जा रहा है। मोदी सरकार अपनी कामियाबी गिनवाने में लगी है तो वहीं विरोधी उनकी नाकामियाबियों का ढोल बजा रहे हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार के ऊपर निशाना साधा।

राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरे पर निशाना साधते हुए उनकी सरकार को नबंर दिया है। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री दुनिया की यात्रा कर रहे हैं लेकिन पीएम को इतना समय नहीं मिला कि वह खुदकुशी करने वाले किसी एक किसान के घर पर जाएं।
राहुल ने कहा कि मोदी सरकार आपके लिए नहीं बल्कि उद्योगपतियों के लिए है। भाजपा की इस सरकार ने किसानों और मजदूरों का काफी नुकसान किया है। राहुल ने कहा कि किसानों और श्रमिकों के मुद्दों पर वह राजग सरकार को '10 में से शून्य' नंबर देंगे। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार मुझसे से बदले की राजनीति कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications