DTC बसों में जल्द लगेंगे CCTV कैमरे, 3 हफ्तों में दुरुस्त होंगी सड़कें

नयी दिल्ली। पंजाब के मोगा में मां-बेटी के साथ हुए छेड़खानी मामले के बाद दिल्ली सरकार फुर्रती में आ गई है। दिल्ली की आप सरकार ने इसकी रुपरंग को बदलने का बीड़ा उठा लिया है। वहीं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार ने एक्शन में आ गई है।

dtc Buses

दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर सत्येंद्र जैन ने ऐलान किया है कि एक साल के भीतर-भीतर बसों में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएंगे। आपको बता दें कि चुनाव के दौरान ही आप ने दिल्लीवालों से ये वादा किया था। अब जाकर वो अपने इस वादों पर अमल करने की बातें कर रही है।

डीटीसी बसों में कैमरे लगाने के अलावा पीडब्लूडी मंत्री ने कहा कि दिल्ली की सड़कें 3 हफ्ते में दुरुस्त कर दी जाएंगी। इस काम को करते समय दिल्ली की 1260 किमी की सड़कों की मरम्मत करवाई जाएगी। उन्होंने वादा किया है कि ये काम 3 हफ्ते में पूरा हो जाएगा। वहीं उन्होंने ये भरोसा दिलाया है कि अब से दिल्ली में किसी भी प्रकार का गैर कानूनी निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+