'आप' नेता मांग रहे हैं केजरीवाल के पाकिस्तानी एजेंट होने का सबूत

'आप' कार्यकर्ता इसे नाइंसाफी बताया है। हमेशा की तरह इसबार भी जनता के सामने अपना पक्ष रखेगी और हाई कोर्ट जाने पर भी विचार कर रही है। पार्टी के नेता संजय सिंह ने तिहाड़ जेल में केजरीवाल से मुलाकात के बाद भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपनी खीज निकाली। संजय सिंह ने मोदी के खिलाफ बोलते हुए कहा कि मोदी ने अरविंद केजरीवाल को पाकिस्तानी एजेंट कहा था, क्या उनके पास इसका कोई सबूत है?
गौरतलब है कि केजरीवाल के खिलाफ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने पटियाला हाउस कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर कर रखा है। गडकरी का कहना है कि केजरीवाल ने उन पर झूठा आरोप लगाते हुए उन्हें सबसे भ्रष्ट नेता की संज्ञा दी थी। गडकरी ने बयान दिया कि केजरीवाल के कारण उनकी राजनीतिक छवि खराब हुई है। इसलिए उन्होंने केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया है।
आपको बता दे कि मानहानि मामले में जमानत राशि नहीं जमा करने पर बुधवार की शाम केजरीवाल तिहाड़ की जेस संख्या 4 में भेज दिए गए थे। जेल के भीतर केजरीवाल ने पहली रात दाल, रोटी खाकर गुजरी। आम कैदियों की तरह वह जमीन पर दरी और चादर बिछाकर लेट गए। देर रात तक 2 बार चाय पी। उसके बाद करीब पौने बारह बजे आराम से सो गए। गौरतलब है कि पटियाला हाउस कोर्ट ने केजरीवाल को 23 मई तक जेल में रखने का आदेश दिया है। कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 23 मई को होगी।












Click it and Unblock the Notifications