प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुडी JNU की पहली महिला कुलपति बनीं, कभी किया था यहां टॉप
नई दिल्ली, 07 फरवरी। देश के जानेमाने विश्वविद्यालय जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी को पहली महिला कुलपति मिल गई हैं। प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपूडी पंडित को जेएनयू का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रोफेसर पंडित इससे पहले सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी में राजनीति एवं लोक प्रशासन विभाग में प्रोफेसर थीं। लेकिन अब प्रोफेसर पंडित जेएनयू में प्रोफेसर जगदीश कुमार की जगह अपना पदभार संभालंगी। गौर करने वाली बात है कि प्रोफेसर पंडित जेएनयू से इटरनेशनल रिलेशंस मं 83.4 फीसदी का स्कोर हासिल करके टॉप किया था। उनके पास 34 साल का शिक्षण का अनुभव है। प्रोफेसर पंडित 1985-87 के बीच तमिलनाडु स्टूडेंट्स असोसिएशन की सचिव भी रही हैं।

प्रोफेसर शांतिश्री का जन्म रूस के सेंट पीट्सबर्ग में 15 जुलाई 1962 को हुआ था। उनके पिता सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी हैं। वह लेखकर और पत्रकार भी रहे हैं। वहीं शांतिश्री की मां तमिल और तेलुगू भाषा की प्रोफेसर थीं। प्रोफेसर शांतिश्री ने इतिहास और मनोविज्ञान विषय से स्नातक किया है। उन्होने प्रेसिडेंसी कॉलेज से अपनी पढ़ाई की और वह यहां पर गोल्ड मेडलिस्ट भी रहीं। उन्होंने पांच मेडल और 2 यूनिवर्सिटी मेडल भी अपने अपने नाम किए।
प्रोफेसर शांतिश्री 1985 से शोध के क्षेत्र में हैं और 1988 से वह शिक्षण के क्षेत्र में हैं। प्रोफेसर पंडित ने अपने शिक्षण करियर की शुरुआत गोवा विश्वविद्यालय से 1988 में की थी और उसके बाद वह 1993 में पुणे यूनिवर्सिटी के साथ जुड़ गईं। वह यूजीसी, आईसीएसएसआर की भी सदस्य रह चुकी हैं। अपने करियर में प्रोफेसर पंडित ने 29 पीएचडी छात्रों को मार्गदर्शन किया। वह कई प्रतिष्ठित संगठनों की सदस्य भी हैं, जिसमे अमेरिकन स्टडीज रिसर्च इंस्टिट्यूट, हैदराबाद, इंडियन असोसिएशन ऑफ अमेरिकन स्टडीज भी शामिल है। यही नहीं प्रोफेसर शांतिश्री ने कई किताबें भी लिखी हैं, जिसमे पार्लियामेंट एंड फॉरेन पॉलिसी इन इंडिया, रीस्ट्रक्चरिंग इनवायरमेंटल इन एशिया एथनिक एंड पॉलिसी अहम है। बता दें कि जगदीश कुमार जेएनयू के पिछले पांच साल से वीसी थे, पिछले साल ही उनका कार्यकाल खत्म हो गया था। उन्हें यूजीसी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications