'आप' की आफत में टूविस्ट, केजरीवाल से मिलना चाहते हैं प्रशांत भूषण

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली लौटने के साथ ही आप में टूविस्टों का दौर चल पड़ा है। आप में मची आफत में अब सुधार आने लगे है। आप के सस्थापक सदस्यों में शामिल रहे प्रशांत भूषण भी शांत पड़ गए हैं। इसलिए अब वो केजरीवाल से मिलकर विवाद खत्म करना चाहते हैं।

aam admi party

केजरीवाल की दिल्ली वापसी का संदेश मिलते ही भूषण ने उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के बेहतर स्वास्थ की आशा करते हुए कहा कि वो केजरीवाल के दिल्ली आने पर उनसे मिलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल से मिलने के लिए उन्होंने मैसेज भी भेजा है।ऐसे में अगर केजरीवाल उनसे मिलने के तैयार हुए तो प्रशांत योगेंद्र यादव के साथ केजरीवाल से मिलेंगे। प्रशांत ने कहा कि वो इस मुलाकात के दौरान उनसे मिलकर पूरे विवाद को खत्म करना चाहते हैं।

गौरतलब है कि आप नेताओं ने प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव पर दिल्ली चुनाव के दौरान पार्टी की छवि बिगाड़ने और चुनाव हरवाने का गंभीर आरोप लगाया था। विवाद के जोर पकड़ने पर पार्टी ने योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण को पीएसी से निकाल दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+