ऊर्जा मंत्री का दावा हर साल 24 घंटे बिजली
नई दिल्ली। केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री पियूष गोयल ने दावा किया है आने वाले पांच सालों में हर घर में बिजली होगी। वर्ष 2019 तक देश को बिजली अधिक्य वाला देश बनाने की कोशिश की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि चौबीस घंटे बिजली उपलब्ध रहेगी।

ऊर्जा मंत्री पियूष गोयल ने कहा कि मोदी सरकार बिजली आपूर्ति की समस्या को एक प्रमुख चुनौति देश बनाने की कोशिश कर रही है। गोयल ने कहा कि देश के 5.3 करोड़ घरों में अभी भी बिजली नहीं पहुंच रही है। अभी भी कई दफ्तर और कारखाने डीजल के जेनरेटर के भरोसे चलते हैं।
समाधान खोजना प्राथमिकता
उन्होंने कहा कि सरकार सभी उपभोक्ताओं तक बिजली पहुंचाने का समाधान खोजने को प्राथमिकता बना चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को देखते हुए कोयला की कमी दूर करने के लिए अध्यादेश पारित किया है।
उन्होंने बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया का उत्पादन अगले पांच वर्षों में बढ़ाकर दोगुना करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
