दिल्ली में पोस्टर वार, 'आप' नेता दिलीप पांडे गिरफ्तार

उन पर धार्मिक भावना भड़काने, दो धर्मों के बीच उन्माद फैलाने और शांति व्यवस्था भंग करने का आरोप लगा है। दिल्ली पुलिस ने आप के प्रवक्ता दिलीप पांडे को आईपीसी की धारा 153A, 295A के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विवादित पोस्टर मामले में आप नेता की गिरफ्तारी पर राजनीति गर्मा गई है। अपने नेता की गिरफ्तारी पर मनीष सिसौदिया ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया वहीं कांग्रेस ने इसे सही कदम बताया है। इस विवादित पोस्टर को लेकर ओखला निवासी अमानतुल्लाह ने दावा किया है ये पोस्टर उसने लगाया है और इस मामले से आप के प्रवक्ता दिलीप पांडे का कोई लेना देना नहीं है। गौरतलब है कि इस पोस्टर में कांग्रेस के तीन मुस्लिम विधायकों के खिलाफ उनके विधानसभा क्षेत्रों में चिपकाए गए थे।
पोस्टर में इन विधायकों को समुदाय के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है। आरोप लगाया जा रहा है कि आप नेता ने जानबूझ कर ये आरोप लगाया है और ये तीनों विधायकों के समर्थन से बीजेपी दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। इसलिए आप नेता उनपर आरोप लगा रहे है।












Click it and Unblock the Notifications