Post Card: आप के मंत्री गोपाल राय के नाम खुला पत्र
Post Card में आज हम लिख रहे हैं दिल्ली के सड़क एवं परिवहन मंत्री गोपाल राय को खुला पत्र, जिसमें हम उन्हें अवगत करा रहे हैं, राजधानी की बड़ी परिवहन संबंधी समस्याओं से।

सेवा में,
श्रीमान गोपाल राय जी
परिवहन मंत्री
दिल्ली सरकार
नई दिल्ली
विषय: दिल्ली में दिन-पर-दिन बढ़ती ट्रैफिक समस्या के बारे मेंं।
महोदय,
सविनय निवेदन यह है कि दिल्ली की आम जनता हर रोज एक ऐसी समस्या से दो-चार होती है जिसे लेकर ना तो सरकार सजग दिख रही है और न ही प्रशासन। हालात ये है कि जिन जगहों पर पहुंचने के लिए आधे घंटे का वक्त लगना चाहिए वहां पहुंचने में घंटों का वक्त लग जाता है। जी हां मैं बात कर रही हूं दिल्ली की बड़ी समस्याओं में से एक ट्रैफिक समस्या की।
इन दिनों बारिश का मौसम है ऐसे में ट्रैफिक की हालात और भी बुरी हो चुकी है। वकर्त पर ऑफिस पहुंचना दूभर हो चुका है। घंटों तक सड़क जाम में फंसे रहना आम बात हो चुकी है। बारिश की वजह से जलजमाव के कारण कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या बनी हुई है। जाम से परेशान लोग बार बार इसकी शिकायत निगम अफसरों से कर रहे हैं। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।
दिल्ली की जनसंख्या पिछले एक दशक में 21 फीसदी से ज्यादा बढ़ी है। लेकिन सुविधाएं नाम मात्र की ही बढ़ पाई हैं। ऐसे में सड़कों पर जाम लगना आम हो गया है। इतना ही नहीं सार्वजनिक परिवहन की कमी भी खराब ट्रैफिक व्यवस्था के लिए जिम्मेदार है। रोज-रोज के इस ट्रैफिक जाम से न केवल लोगों की परेशानियां बढ़ती है बल्कि प्रदूषण में भी बढ़ोतरी हो रही है। ट्रैफिक समस्या के कारण दिल्ली की सड़कों पर गाड़ी चलाना असंभव है। हर जगह हमेशा जाम मिलता है।
ऐसे में आपने निवेदन है कि अपने वादे के मुताबिक आप कृपा कर दिल्ली की इस समस्या का सामादा करें, ताकि दिल्ली को स्वच्छ बनाने के साथ-साथ लोगों के लिए भी आसान बनाया जा सके।
भवदीय
बविता झा
(संपूर्ण दिल्ली की ओर से
About Post Card: पोस्ट कार्ड वनइंडिया का वो कॉलम है, जिसमें खुले पत्र के माध्यम से समस्या को उठाया जाता है और ट्विटर, फेसबुक के माध्यम से जिम्मेदार मंत्री, अधिकारी, आदि तक पहुंचाने का काम किया जाता है। यदि आप पोस्ट कार्ड के माध्यम से अपनी बात रखना चाहते हैं, तो हमें लिख भेजें [email protected] पर। सबजेट लाइन में Post Card लिखना मत भूलें। यदि आप हमें पत्र भेजेंगे तो अगले पोस्टकार्ड पर आपका नाम और तस्वीर होगी।












Click it and Unblock the Notifications